शिवपुरी फेसबुक पर कार बेचने का ऐड देकर एक ठग ने युवक को अपने जाल में फंसा कर ऑनलाइन ठगी का शिकार बना लिया।ठग ने युवक को सस्ते दामों में बोलेरो कार बेचने का झांसा देकर अपने खाते में फोन पे के माध्यम से 22100 रुपए एडवांस के रूप में डलवा लिए जब युवक ने ठग से गाड़ी या पैसे वापस करने की मांग की तो ठग ने युवक के साथ गाली गलौज कर फोन बंद कर लिया। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए युवक ने बुधवार को इसकी शिकायत शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराते हुए ठग के खिलाफ कार्रवाई और उसके रुपए वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। एसपी ऑफिस से युवक का आवेदन साइबर सेल को फॉरवर्ड कर जांच के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार ब्रजेन्द्र सिंह पुत्र गजराज सिंह लोधी निवासी सिनावल कला तहसील खनियाधाना जिला शिवपुरी ने बताया कि फेसबुक पर मैंने बोलेरो कार बेचने का ऐड देखकर दिए गए नंबर पर फोन लगाया तो मेरी एक व्यक्ति से बात हुई जिससे मेरा चार लाख रुपए में बोलेरो कार खरीदने का सौदा पक्का हो गया। जिसके बाद इस अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुझे अपनी बातों में फंसा कर एडवांस के रूप में दो बार में फोन पे नंबर 93696812659 पर 22100 रुपए डलवा लिए उसके बाद और पैसों की मांग की जाने लगी तो मुझे ठगी का एहसास हुआ तो मैंने उस व्यक्ति से अपने पैसे वापस करने को कहा तो उसने मुझे फोन पर गाली गलौज कर फोन बंद कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Facebook से 4 लाख में बोलेरो कार खरीदना युवक को पड़ा महंगा, ना गाड़ी मिली ना पैसे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment