Press "Enter" to skip to content

पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फांसी, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी के कोतवाली क्षेत्र में एक 35 साल के एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक घर जमाई बनकर रह रहा था। उसने अपने ससुराल में पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। राजू ने अपनी ही पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया था। परिजनों ने बताया कि राजू लंबे समय से ससुराल में रह रहा था और मजदूरी का काम करता था इस बीच उसे शराब की लत लग चुकी थी। राजू सुबह से ही शराब पीने लगाता था।

उसके के तीन बच्चे भी है। मंगलवार की रात राजू ने शराब पी रखी थी इसके बाद राजू अलग कमरे में जाकर सो गया था। सुबह राजू का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!