शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बूढ़दा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाइयों ने बड़े भाई की लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी।इस हमले में गंभीर रूप से घायल प्रकाश पुत्र दालन उप 50 साल निवासी ग्राम बूढ़दा थाना गोवर्धन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित प्रकाश पुत्र दालन उप 50 निवासी बूढ़दा ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर उसके सगे भाइयों सत्यभान रजक, गंगाराम रजक, रामनिवास रजक से विवाद चल रहा है इसी विवाद को लेकर कल शाम तीनों ने मुझे फोन करके बुलाया और कहा कि तुम आ जाओ हम आपस में बेठकर जमीन का हिस्सा बांट करेंगे मेरे साथ में भाई गंगाराम व रामनिवास रजक भी है। तब मै अपनी पनि किरन रजक को साथ लेकर बनिया के बजरंग मन्दिर के पास गया तो वहां पर मुझे गंगाराम रजक , सत्यभान, रामनिवास तीनो लोग लाठी व कुल्हाडी लिये बैठे मिले। और तीनों लोग बोल रहे थे तुझे जमीन की ज्यादा जरूरत है आज हम तेरा हिसाब कर ही देते है। मां बहन की गन्दी गन्दी गालियां देने लगे मैने गाली देने से मना किया तो लाठी डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमीन बटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाइयों ने बड़े भाई को लाठी डंडों से पीट-पीटकर किया अधमरा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment