Press "Enter" to skip to content

हीरोइन सी लगती है कह कर की लव मैरिज, अब जान का दुश्मन बना प्रेमी, ट्रैन में मूंगफली बेचने के दौरान हुआ प्यार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के एसपी ऑफिस में लव मैरिज का एक अनोखा मामला सामने आया जहां लव मैरिज करने के महज एक महीने के बाद ही प्रेमी प्रेमिका की जान का दुश्मन बन गया।दरअसल ये पूरा मामला शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली 28 वर्ष की युवती ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसने उससे 3 साल छोटे युवक से कोर्ट में प्रेम विवाह किया। उसकी पहली मुलाकात ट्रेन में मूंगफली बेचने के दौरान युवक से हुई। वह यादव जाति का है जबकि वह खुद आदिवासी है। दोनों के बीच प्रेम हो गया और हमारी शादी भी हो गई। महीने भर तो उसने मुझे ठीक रखा, लेकिन इसके बाद उसके चाल चलन बिगड़ गए और वह मुझसे मारपीट करने लगा। पहले जब शादी नहीं हुई थी तब कहता था तू मुझे हीरोइन सी लगती है, और अब कहता है कि सामने आई तो जान से मार दूंगा। इसकी शिकायत मैने बदरवास थाने में भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए शिकायत लेकर यहाँ आई हूँ, युवती के आवेदन को कार्रवाई के लिए महिला थाने को भेज दिया गया।
ट्रेन में मूंगफली बेचने के दौरान परवान चढ़ी मोहब्बत:

युवती ने बताया कि जब भी मैं बदरवास से कहीं दूसरी जगह बाहर जाती थी तो ट्रेन में मूंगफली बेचते हुए मुझे यह युवक नजर आता था। एक दो बार मैंने उससे मूंगफली खरीदी तो इसमें पैसे नहीं लिए, उसकी इसी अदा पर मुझे प्यार आ गया और हम दोनों ने कोर्ट में वकील के सामने शादी कर ली, लेकिन अब मेरे साथ में मारपीट करके मुझे घर से बाहर करना चाहता है, उस पर कार्रवाई करने के लिए मैंने यह आवेदन दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!