Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने बाइक को मारी टक्कर चौकीदार की मौत 2 बेलदार घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की लुकवासा चौकी क्षेत्र अंतर्गत पचावली पुल के पास बीती रात एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन आईशर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी।इस हादसे में चौकीदारी का काम करने वाले एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मिंटू और पिंटू निवासी अनंतपुर बेलदारी का काम करते थे। उनके गांव के पास में ही पीएचई की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। इस टंकी पर रात में चौकीदारी करने मेहरवान पुत्र श्रीलाल परिहार उम्र 50 साल निवासी अनंतपुर जाता था। आज शाम वह अपने घर से खाना खाकर चौकीदारी करने जा रहा था। तभी मिंटू और पिंटू ने उससे कहा कि उसे वह बाईक से अपने साथ लेकर चल रहे है।

और दोनोें उसे बाईक से लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार आईशर बाहन क्रमांक एमपी 04 जीबी 5911 के चालक ने तेजी और लापरवाही से बाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे मेहरवान की दर्दनाक मौत हो गई। वही इस हादसे में मिंटू और पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने बाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!