Press "Enter" to skip to content

फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहित महिला का शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के पायगा गांव में आज मंगलवार की सुबह एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर है। वहीं महिला के परिजनों ने बेटी के ससुराल पहुंचकर ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए हैं।


जानकारी के मुताबिक पायगा गांव की रहने वाली 23 साल की देवकी लोधी पत्नी अंकित लोधी का शव घर के कमरे में लटका मिला। देवकी के पिता ने बताया कि बेटी की शादी को 4 साल हुए हैं। शादी के कुछ माह बीत जाने के बाद से ही उसके ससुराल वाले पहले बाइक फिर बोलेरो की मांग करने लगे थे। जब उनकी यह मांग नहीं मानी तो ससुराल वालों बेटी के साथ मारपीट करने लगे। कुछ माह पहले देवकी ने एक बेटी को जन्म दिया था, इसके बाद से बेटी को और ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा था और उसे मायके भी नहीं आने देते थे।

पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज के लोभी ससुराल वालों ने मेरी बेटी की हत्या की है। बता दें कि देवकी अपने पीछे एक तीन माह की और एक डेढ़ साल की बेटी छोड़ गई है। पुलिस ने मायके पक्ष के बयान के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!