शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के एसपी ऑफिस से है जहां एक दंपति ने अपने ही दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मृतिका के माता-पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी की दामाद ने पल्लू से गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं इस मामले में शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
50 हजार रूपये की एफ.डी. को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार रामचरण पुत्र श्री गजनलाल परिहार निवासी ग्राम सेसई सड़क,थाना कोलारस ने बताया कि उसने अपनी पुत्री रचना परिहार का विवाह 8 वर्ष पहले हरिचरण परिहार निवासी ग्राम चक्क बिजरावन, थाना सिरसौद के साथ हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार किया था।विवाह में दहेज के रूप में अपनी सामर्थ्य से मोटरसाईकिल एवं समस्त ग्रहस्थी का सामान तथा 50 हजार रूपये की एफ. डी. भी पुत्री के नाम से की थी। इसी एफडी को तोड़ने को लेकर हुए विवाद में पति हरचरण ने उसकी बेटी रचना की 29 अगस्त 2023 को पल्लू से गला घोट दिया। रचना ने इलाज के दौरान 4 सितंबर को इलाज के दौरान ग्वालियर में दम तोड़ दिया। तभी से परिजन सिरसौद थाने में मामला दर्ज करने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन पुलिस जांच के नाम पर टालमटोल कर रही है। इससे परेशान मृतिका के माता-पिता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

साहब! मेरी बेटी की दामाद ने पल्लू से गला घोंटकर कर दी हत्या पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment