Press "Enter" to skip to content

कमर में तमंचा फंसा कर वारदात की फिराक में घूम रहे बदमाश को देहात थाना पुलिस ने पकड़ा, देशी कट्टा 2 राउंड जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की देहात थाना पुलिस ने सोमवार को वारदात की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा राउंड बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक बदमाश अवैध हथियार लेकर वारदात की फिराक में घूम रहा है इस सूचना पर से पुलिस टीम ने गौशाला के पास दबिश देकर आकाश पुत्र परमानंद जोगी उम्र 20 साल निवासी गणेशगली पुरानी शिवपुरी को पकड़ा
तलाशी लेने पर बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं दो जिंदा राउण्ड जब्त किए। आरोपी के खिलाफ थाना देहात पर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.

इनकी रही भूमिका:निरीक्षक विकास यादव थाना प्रभारी देहात, सउनि यतेन्द्र बाथम, प्रआ 570 विनय सिंह, प्रआ 808 अजय शर्मा, प्रआर 374 गजेन्द्र सिंह परिहार, प्रआर. 444 प्रदीप शर्मा, आर 991 देवेन्द्र सिंह,आर.259 शरद यादव, म. आर. 1091 रीना जादौन की मुख्य भूमिका रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!