शिवपुरी: जिले के करैरा में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वही एक तीन माह का मासूम बच्चा व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल युवक को करैरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शिवपुरी फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार चंद्रपठा गांव का नरेंद्र पुत्र उदय सिंह पाल उम्र 25 वर्ष अपनी पत्नी नीरजा उम्र 24 वर्ष 3 माह के पुत्र बाबी और एक अन्य युवक के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल काली पहाड़ी से चंद्रपठा गांव लौट रहा था तभी करेरा आइटीबीपी के पास एक तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे में नरेंद्र पाल और उसकी पत्नी नीरजा पाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 3 माह का मासूम बच्चा बॉबी पाल मामूली रूप से घायल हो गया वहीं बाइक सवार अन्य युवक हरिकिशन पाल गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

करैरा में भीषण सड़क हादसा दूध के टैंकर ने बाइक सवारों को कुचला पति-पत्नी की मौके पर मौत दो घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भौंती में चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क और नाली से हटाया अतिक्रमण / Shivpuri News
- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल: शिवपुरी में मेडिकल स्टोर बंद रख सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32 पेटी अवैध शराब और 7 लाख की फ्रॉन्क्स कार जब्त, चालक फरार / Shivpuri News
- कोतवाली पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 4.50 लाख की स्मैक और बाइक जब्त, रवि सरदार गिरफ्तार / Shivpuri News
- बगीचा सरकार मंदिर विवाद में गुर्जर समाज ने खोला मोर्चा, भोला पंडित समेत आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment