Press "Enter" to skip to content

विधवा महिला के साथ गैंगरेप, 2 सगे भाईयों ने जंगल में ले जाकर की हैवानियत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो सगे भाइयों ने विधवा महिला को जंगल में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी फिलहाल फरार है पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।

खेत पर बेटे को खाना देने जा रही थी महिला
जानकारी के अनुसार बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरोदा की निवासी एक विधवा महिला उम्र 35 खेत पर बेटे को खाना देने जा रही थी तभी उसी के गांव के दोनों आरोपी उसे रास्ते में मिल गए जो जबरदस्ती महिला को अपने साथ जंगल में ले गए जहां दोनों ने विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म की ये घटना रविवार की शाम करीब 4 बजे की है। पीड़िता ने सोमवार को बदरवास थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने 2 आरोपी जो रिश्ते में सगे भाई हैं के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला के पति की 6 साल पहले मौत हो गई है। आरोपी तभी से महिला पर गंदी नजर रखे हुए थे। रविवार को मौका मिलने पर दोनों आरोपियों ने विधवा महिला को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!