शिवपुरी: जिले की खोड चौकी पुलिस ने रविवार को दबिश देकर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 7 पेटी अवैध देशी शराब और चोरी की 2 मोटरसाइकिलें व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। दरअसल खोड चौकी पुलिस को अवैध शराब ले जाने की सूचना मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर खडेला तिराहे की पुलिया के पास से आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ दयाराम पुत्र सिट्टू उर्फ रामदास लोधी उम्र 23 साल निवासी ग्राम खोड को पकड़ा आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अवैध देशी प्लेन मदिरा की सात पेटी कीमती 25 हजार रुपये की जब्त की।पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने दिनांक 10.10.23 को ग्राम नावली व ग्राम नयागांव चौकी खोड क्षेत्र से दो मोटर साईकल व एक मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया।
उक्त कार्रवाही में भौंती थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर गोयल,खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता, प्रआर सरदार सिहं चौहान, आरक्षक सुखबीर जाट, आरक्षक संजय धाकड़, आर. रवि शर्मा आर. नवनीत , आर बीरेन्द्र सैनिक भागीरथ की सराहनीय भूमिका रही ।

अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर,7 पेटी शराब और 2 बाइकें जब्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भौंती में चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क और नाली से हटाया अतिक्रमण / Shivpuri News
- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल: शिवपुरी में मेडिकल स्टोर बंद रख सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32 पेटी अवैध शराब और 7 लाख की फ्रॉन्क्स कार जब्त, चालक फरार / Shivpuri News
- कोतवाली पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 4.50 लाख की स्मैक और बाइक जब्त, रवि सरदार गिरफ्तार / Shivpuri News
- बगीचा सरकार मंदिर विवाद में गुर्जर समाज ने खोला मोर्चा, भोला पंडित समेत आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment