शिवपुरी: युवा मोर्चा का नव मतदाता सम्मेलन आयोजित
शिवपुरी। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं है बल्कि हमारा लक्ष्य हमारे विधानसभा का, हमारे क्षेत्र का हर एक शोषित वंचित युवा, अधेड़ उम्र का व्यक्ति, महिला, पुरुष उन सबके कल्याण का वाहक बनकर केंद्र व प्रदेश के विकास से जुड़ने का होना चाहिए और अगर हम इसमें सफल रहे तो मुझे लगता है कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। यह बात भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चे के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व मध्य प्रदेश सह प्रभारी सुश्री देवश्री शर्मा ने युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नव मतदाता सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कही।
सुश्री देवश्री ने कहा कि आज यहां बहुत युवा बैठे हैं उन्हें यह नहीं पता होगा कि कांग्रेस के शासन में क्या हुआ है कांग्रेस ने किस तरह युवाओं के साथ विश्वास घात किया है। इन विषयों पर हमें पुनः आकलन करना चाहिए और अपनी चुनावी रणनीति को और मजबूत करना चाहिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब सत्ता में आई तो उन्होंने भाजपा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के समय भाजपा ने प्रत्येक नागरिक को फ्री में वैक्सीन लगवाई यहां तक कि आटा, चावल गेहूं तक दिया इस बारे में लोगों को बताएं कि यह सब भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया। सभी कार्यकर्ता अपने आप को प्रत्याशी समझे और प्रत्येक बूथ पर पूरी शक्ति के साथ लग जाओ। प्रदेश मंत्री हरीश यादव ने कहा कि कुछ भी अधर्मी इस देश के अंदर है, कुछ अत्याचारी इस देश के अंदर है जो किसी भी धर्म का सम्मान करना नहीं चाहते। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को हमेशा कोसते रहना चाहते हैं लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के ही बल पर आज इतना बड़ा संगठन खड़ा हुआ है। स्वागत भाषण देते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवनीत सेन ने अभी तक युवा मोर्चा द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी और कहां कि इस बार चुनाव में युवा मोर्चा कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा और पाटीॅ द्वारा आए गए सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया, युवा मोर्चा के मयंक दीक्षित, विवेक उपाध्याय, अमन मिश्रा, निकेतन शर्मा सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

हमारा लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को विकास से जोड़ना है: सुश्री देव श्री / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment