Press "Enter" to skip to content

टिकट की आस में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं का हाल, न ख़ुदा ही मिला न विसाल-ए-सनम / Shivpuri News

शिवपुरी: “न ख़ुदा ही मिला न विसाल-ए-सनम न इधर के हुए न उधर के रहे” ये कहावत टिकट की आस में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं पर सटीक बैठ रही है।कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार की सुबह घोषित की गई 144 प्रत्याशियों की सूची ने विधानसभा चुनाव लड़कर जन सेवा का सपना संजोए बैठे दलबदलू नेताओं के अरमानों पर पानी फेर दिया। दलबदलू नेता अब उस समय को कोस रहे हैं जब उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया था। कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित की गई प्रत्याशियों की सूची में दलबदलू नेताओं को टिकट नहीं मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है।आम लोगों के साथ-साथ बीजेपी नेता भी दलबदलू नेताओं के जमकर मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा ने बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं का मज़ाक उड़ाते हुए इशारों-इशारों में पीसीसी चीफ कमलनाथ पर निशाना साधते हुए लिखा है कि “वाह धोखानाथ जी बड़े बड़े सब्ज बाग दिखाकर दीपक जोशी जी एवम तमाम नेताओं को कांग्रेस में शामिल किया और आखिरी में धोखा दे दिया। किसी की गाड़ी आउटर पर खड़ी कर दी, किसी को रेड सिग्नल दे दिया और किसी की तो पटरी से ही उतार दी”

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!