शिवपुरी: वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुये शिवपुरी जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर शिवपुरी श्री रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा सतत् कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध श्री संजय कुमार गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी के निर्देशन में दिनांक 14.10.2023 को वृत्त शिवपुरी, पिछोर, एवं कोलारस क्षेत्रातर्गत वृत्त प्रभारियों द्वारा कुल 298 लीटर मदिरा एवं 4500 लीटर लहॉन ( मौके पर नष्ट) जप्त कर म0प्र0 आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 13 छापामार कार्यवाहियों में कुल 13 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रूपये है एवं जिले की 05 मदिरा दुकानों पर औचक निरीक्षण करने पर पाई गई कमियों के लिये विभागीय प्रकरण पंजीबद्ध कर राशि रूपये 8000/- जुर्माना अधिरोपित किया गया है।
आगामी दिनों में भी आबकारी विभाग शिवपुरी के द्वारा अवैध मदिरा के बिक्री पर रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

आबकारी विभाग शिवपुरी की 13 छापामार कार्यवाहियों में जप्त 05 लाख की शराब और लहॉन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लोन के नाम पर चेकबुक रखने का आरोप: भगवती केवट रोती-बिलखती पहुंचीं जनसुनवाई, कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- महिला स्व-सहायता समूहों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: पोषण शक्ति निर्माण योजना में गड़बड़ियों और मनमानी के लगाए आरोप, पंजीयन के नाम 10 हजार की मांग / Shivpuri News
- एमएम चौराहा से अस्पताल चौराहा तक चला अतिक्रमण और स्वच्छता अभियान, चालान काटे, सामान जब्त / Shivpuri News
- मंगलोर-ईश्वरी के राजस्व रिकॉर्ड में बड़े खेल का आरोप, ग्रामीणों ने मांगी SIT जांच / Shivpuri News
- ऋण नहीं चुकाना पड़ा महंगा: 1 साल की सश्रम जेल, 9.60 लाख रुपये प्रतिकर का आदेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment