शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में खैराई गांव में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी को घर के बाहर पड़े गोबर में गाड़ दिया और मौके से फरार हो गया।
बताया गया है कि महिला की बेटी ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन पिता ने अपनी बेटी के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खैराई गांव में आज शुक्रवार की देर शाम घनसुंदर धाकड़ (50) ने अपनी पत्नी रूपवती (45) की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पिता बोले- बेटा शराब पीने का आदी
घनसुंदर धाकड़ के पिता ने बताया कि मेरा बेटा शराब और गांजे का नशा करने का आदी है। नशे के हाल में किसी के साथ भी मारपीट कर देता है। आज बेटे घनसुंदर धाकड़ की शिकायत सुबह कोलारस थाने में भी दर्ज कराई थी। इसके बाद मैं और घनसुंदर धाकड़ का बेटा जितेन्द्र सोयाबीन की फसल बेचने कोलारस मंडी आए थे।
इस दौरान घर पर घनसुंदर धाकड़ की बेटी और उसकी पत्नी थी। शुक्रवार शाम घनसुंदर धाकड़ शराब के नशे में आया और अपनी पत्नी रूपवती को लाठी से पीटने लगा। इस बीच बेटी ने पिता को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी पिता ने बेटी को भी पीटकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घनसुंदर ने पत्नी को इतना पीटा कि उसकी हत्या कर दी। आरोपी यही नहीं रुका। उसने पत्नी को घर के बाहर पड़े गोबर में गाड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन रूपवती को कोलारस अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि आज सुबह घनसुंदर ने बेटे से खर्चे के लिए पैसे मांगे थे। नहीं मिलने पर कोलारस थाने पहुंच गया था। पुलिस ने घनसुंदर ने समझा बुझाकर घर भेज दिया था।
कोलारस थाना प्रभारी जितेन्द्र मावई का कहना है कि आरोपी पति घनसुंदर धाकड़ के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

पत्नी की मौत हो जाने तक पति ने शराब के नशे में पत्नी को लाठी से पीटा, मरने के बाद गोबर में गाड़ दिया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment