Press "Enter" to skip to content

सुरवाया पुलिस ने 2 शराब तस्करों को दबोचा स्कॉर्पियो कार में रख कर ले जा रहा थे 45 पेटी शराब / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री रघुवंश सिंह के द्वारा आगामी चुनावों के मद्देनजर जिले मे अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराव की धरपकड़ अभियान के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये । उक्त निर्देशों के पालन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा श्री शिवनारायण मुकाती के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13/10/2023 दौराने प्रभात गश्त थाना सुरवाया पर जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक काले रंग की स्कार्पियो शिवपुरी तरफ से अबैध शराब लेकर आ रही है और करैरा तरफ जा रही है सूचना की तस्दीक में थाने के सामने चैकिंग लगाई गई चैकिंग के दौरान काले रंग की स्कार्पियो एमपी 20 सीए 4617 को घेराबंदी कर पकडा उसमें रखी अबैध देशी प्लेन शराब की 45 पेटी जिनमें 2250 क्वाटर व 405 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 1 लाख 80 हजार रूपये व स्कार्पियो कीमती 10 लाख रूपये की जप्त की गई दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!