शिवपुरी। खबर जिले के एसपी ऑफिस से है जहां शुक्रवार को एक पिता ने पुलिस से अपनी नाबालिग बेटी को अपहरणकर्ता युवक के चंगुल से छुड़ाने और आरोपी के परिजनों द्वारा दी जा रही धमकी के मामले में कार्रवाई और अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि 29 सितंबर 2023 को ग्राम भेडौन थाना तेंदुआ का अतरसिंह जाटव उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके घर से बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी अतर सिंह उसकी नाबालिग लड़की को भगाकर अहमदाबाद ले गया। जहां अतरसिंह ने उसकी नाबालिग लड़की से शादी कर ली है। अब अतरसिंह के परिजन उसके परिवार पर कोलारस थाने में दर्ज रिपोर्ट को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर आरोपी के परिजन उसे गांव छोड़ कर चले जाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे पीड़िता के परिवार वाले भयभीत हैं। फरियादी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

साहब भेडौन का अतर सिंह मेरी नाबालिग बेटी को भगा ले गया, अब परिजन रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमका रहे हैं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment