शिवपुरी: कोलारस पुलिस द्वारा व्यापारी के गोदाम से चोरी किए गए चने के कट्टे कीमती 75,000 रु. मय वाहन के कुल मशरुका 8 लाख 75 हजार रुपये बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.
जानकारी के अनुसार सोनू पुत्र वीरेन्द्र जैन निवासी कोलारस थाना कोलारस जिला शिवपुरी ने दिनांक 26.09.2023 को गुना वायपास स्थित गोदाम से लोडिंग वाहन से अज्ञात चोरों द्वारा 25 कट्टे चना चोरी करने की रिपोर्ट कराई थी.
उक्त रिपोर्ट पर से थाना कोलारस पर अपराध क्रमांक 324 / 23 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध किया गया. प्रकरण के अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी द्वारा गंभीरता से लेने और त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए. इस पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं श्रीमान एसडीओपी कोलारस के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त संदिग्ध लोडिंग वाहन क्रमांक यूपी 93 सीटी 7264 के संबंध में मुखबिर द्वारा बताया गया उक्त वाहन घटना दिनांक को ए.बी रोड पर नीलेश खटीक के ढावे पर खडी थी उक्त वाहन के वाहन स्वामी की पतारसी कर उससे हिकमत अम्ली से पूछताछ की गई तब आरोपी रोहित जाटव पुत्र आशाराम जाटव निवासी ग्राम मलहावनी हाल संकटमोचन कालोनी थाना पिछोर द्वारा अपने साथी संजीव पुत्र रामसिंह परिहार उम्र 28 साल, बादाम पुत्र अशोक केवट उम्र 24 साल नि.गण ग्राम छोटी ऊमरी थाना भौंती जिला शिवपुरी के द्वारा दिनांक 26.09.2023 को कोलारस गोदाम से गल्ला ( चना ) चोरी करना स्वीकार किया बाद उक्त आरोपीगणों के कब्जे से चोरी गया मशरुका 25 कट्टे चने से भरे कीमती करीब 75,000 रुपये के तथा घटना में प्रयुक्त लोडिंग वाहन कीमती करीबन 8 लाख रुपये कुल मशरुका 8 लाख 75 हजार रुपये समक्ष पंचान विधिवत जब्त कर आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार किया गया.
उपरोक्त प्रकरण के खुलासे और बरामदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह मावई थाना कोलारस, सहायक उप निरीक्षक राम सिंह भिलाला, सहायक उप निरीक्षक शत्रुघ्न सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक 776 नीतू सिंह, आरक्षक 291 राहुल परिहार, आरक्षक 157 मनोज गौतम, आरक्षक 1030 देशराज राठौर, आरक्षक 364 ओमसिंह, आरक्षक 894 नीलम शर्मा एवं सायवर सेल शिवपुरी के आरक्षक आलोक, आरक्षक विकास की सराहनीय भूमिका रही.

कोलारस पुलिस की सफलता: व्यापारी के गोदाम से चने के कट्टे चोरी हुए पुलिस ने किए बरामद, आरोपियों को किया गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment