Press "Enter" to skip to content

पेड़ के नीचे आराम कर रहे किसान के ऊपर आसमान से टूटी आफत, पढ़िए आखिर क्या हुआ / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सढखुर्द गांव में शुक्रवार की दोपहर पेड़ के नीचे आराम कर रहे एक किसान के ऊपर बैठे बिठाए आसमान से आफत टूट पड़ी। दरअसल हुआ ये कि किसान पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहा था तभी अचानक पेड़ से टूटकर एक बड़ी शाखा किसान के सिर पर गिर पड़ी जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार किसान गोपाल पुत्र शंकर लाल केवट उम्र 55 वर्ष निवासी सढखुर्द अपने खेत पर काम कर पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहा था तभी अचानक पेड़ से टूट कर एक शाखा गोपाल केवट के सिर पर गिर पड़ी जिससे किसान गोपाल केवट गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने बदरवास अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत के चलते उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां गंभीर हालत में किसान का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!