शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पिता और उसके दो बेटों ने 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत के बाद कोलारस थाना पुलिस ने पिता और उसके दो बेटों पर धोखाधड़ी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है।
बदरवास तहसील के रिजौरी गांव के रहने वाले अनिल पुत्र बाबूलाल परिहार ने बताया कि रिजौरीगांव के रहने वाले खच्चूराम जाटव और उसके दो बेटे गजराम जाटव, रवि जाटव ने साल 2022 में मेरे घर आकर करीब 15 बीघा जमीन 25 लाख रुपए में बेचने की बात की थी। मैंने जमीन खरीदने की हामी भरते हुए खच्चूराम जाटव से पैसों का इंतजाम करने के लिए कुछ दिनों समय मांगा था। इसके बाद मैंने 17 लाख रुपये की व्यवस्था कर खच्चूराम जाटव को दे दिए थे।
कुछ दिनों बाद खच्चूराम जाटव ने जरूरी काम की कहकर 5 लाख रुपये और मांगे थे मैने रजिस्ट्री कराने के साथ 5 लाख रुपये देने की बात कह दी थी। 11 अप्रैल 2023 में 5 लाख रुपये लेकर कोलारस रजिस्ट्री कराने पहुंचा था। खच्चूराम जाटव ने किसी सेठ को जल्द पैसे पहुंचाने की कहकर 5 लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद खच्चूराम जाटव जमीन के तय सौदे के शेष 3 लाख रुपये रजिस्ट्री कराने से पहले मांगने लगा। उस वक्त पैसे थे नहीं इसी के चलते खच्चूराम जाटव ने रजिस्ट्री मेरे नाम नहीं कराई और 3 लाख रुपए देने के बाद रजिस्ट्री कराने की लिखा पढ़ी कराकर चला गया।
अनिल परिहार ने बताया कि कुछ समय बाद मुझे मालुम पड़ा कि खच्चूराम जाटव ने सौदा तय हुई जमीन का आधा हिस्सा अपने बेटे की पत्नी के नाम कर दिया और मेरे दिए हुए पैसों का एक नया ट्रैक्टर भी खरीद लिया है। जब मैंने इसका विरोध किया तो खच्चूराम जाटव ने मुझे पैसा वापस करने के लिए 4 बैंक चेक दे दिए।
उनमें से एक चेक मैने पैसा निकालने के लिए लगाया था जो बाउंस हो गया जब यह बात खच्चूराम जाटव और उसके बेटों से कही तो तीनों मिलकर धमका रहे है। कोलारस थाना पुलिस ने आरोपी खच्चूराम जाटव और उसके दो बेटों गजराम जाटव, रवि जाटव के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

ज़मीन बेचने के नाम पर पिता और दो बेटों ने की 22 लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment