शिवपुरी: वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए शिवपुरी जिले में मदिरा दुकानों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा सतत् कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इस पर आबकारी टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में निर्धारित समय से पूर्व एवं पश्चात् तक मदिरा दुकान खुली रहने के संबंध में शहर मे मदिरा दुकानों पर गश्त की गई।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि कंपोजिट मदिरा दुकान कमलागंज निर्धारित समय 11.30 बजे के पश्चात् खुली पाए जाने से विभागीय प्रकरण कायम कर 3 हजार रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने से अभी तक आबकारी विभाग शिवपुरी द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए 19 मदिरा दुकानों का निरीक्षण कर पाई गई अनियमितताओं पर 30 हजार 400 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।

आबकारी टीम की कार्यवाही: कमलागंज मदिरा दुकान पर हुआ जुर्माना, समय के बाद भी खुली मिली दुकान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment