Press "Enter" to skip to content

बाल सुधार गृह से भागे 2 नाबालिगों को कोतवाली पुलिस ने ग्वालियर से किया दस्तयाब / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने 2 दिन पहले बाल सुधार गृह से भागे 2 नाबालिग बच्चों को ग्वालियर जीआरपी से दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। बरामद हुए बच्चों को पुलिस ने बाल सुधार गृह की अधीक्षिका को सुपुर्द कर दिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी विनय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10-10-2023 को बाल सुधार गृह की अधीक्षिका ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बाल सुधार गृह से 2 बच्चे छावनी स्कूल में पढ़ने गए थे जहां से वापस नहीं लौटे हैं। अधीक्षिका ने पुलिस को बताया कि बच्चों को सब जगह तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। अधीक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चों की तलाश में पुलिस ने 3 टीमें गठित की गहराई से पड़ताल कर नाबालिग बच्चों को ग्वालियर जीआरपी से दस्तयाब कर लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!