Press "Enter" to skip to content

बजरिया मोहल्ला में मिला अधेड़ का शव, शव मिलने पर पुलिस जाँच में जुटी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के बजरिया मोहल्ला में आज (गुरुवार) सुबह एक अधेड़ का शव मिला था। पुलिस ने मृतक की पहचान आधार कार्ड से की। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम हाउस भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि आज सुबह बजरिया मोहल्ला में शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान जेब मे मिले आधारकार्ड और मोबाइल के जरिए झांसी के रक्सा के रहने वाले 53 वर्षीय भरत रावत के रूप में की गई थी। भरत के परिजनों तक सूचना पहुंचा दी गई है।

भरत रावत की शादी नहीं हुई है वह कई वर्षों से शिवपुरी में रहकर चाय-नाश्ते के होटल पर काम करता था वर्तमान में वह लुधावली क्षेत्र के आइटीबीपी के गेट के पास किसी चाय नाश्ते के होटल पर काम करता था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही भरत रावत की मौत का असल कारण पता लग सकेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!