शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के बामोर गांव में एक 30 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में बुधवार की देर रात फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। सतनवाड़ा थाना पुलिस पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला के शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ढाई महीने की बेटी समेत महिला के तीन बच्चे हैं।
जानकारी के मुताबिक 30 साल प्रेम पाल की शादी 10 साल पहले बामौर के रहने वाले विकास पाल से हुई थी। प्रेम पाल के 7 साल की बेटी, ढाई साल का बेटा और ढाई महीने की बेटी भी है। प्रेम पाल का पति विकास पाल ट्रक ड्राइवर है।
बताया गया है कि विकास बुधवार को घर से बाहर था। बुधवार की देर शाम प्रेम पाल के बच्चे और उसकी सास घर में थी तभी प्रेम पाल ने घर की पहली मंजिल के कमरे में जाकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। देर रात प्रेम पाल के फांसी लगाने की खबर परिजनों को लगी। महिला के शव को फांसी के फंदे से पड़ोसियों ने उतारा। आज (गुरुवार को) सतनबाडा थाना पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात कारणों के चलते 3 बच्चों की मां ने किया सुसाइड, ढाई महीने की बेटी को छोड़कर चली गई मां / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment