शिवपुरी: वर्तमान में आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुये शिवपुरी जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर महोदय शिवपुरी रवीन्द्र चौधरी द्वारा सतत् कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध संजय कुमार गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी के निर्देशन में वृत्त कोलारस में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज द्वारा अपनी टीम के साथ दिनाँक 11-10-23 को सिद्धपुरा कंजर डेरे पर दबिश दे कर कुल 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मौके 1600 किलो गुड़ लहान नष्ट कर म0प्र0 आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जप्त शराब और मदिरा निर्माण के उपकरणों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रूपये है।
उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज आबकारी उपनिरीक्षक के साथ श्री सतीश जयंत, श्री रितिक धाकड़ आरक्षक, श्री शिशुपाल, श्री राहुल नगर सैनिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
आगामी दिनों में भी आबकारी विभाग शिवपुरी के वृत्त कोलारस में मदिरा के अवैध बिक्री पर रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

आबकारी की कार्रवाई: सिद्धपुरा कंजर डेरे पर दविश देकर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment