Press "Enter" to skip to content

मवेशियों से भरा पिकअप वाहन पुलिस ने पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा थाना पुलिस ने मवेशियों से भरी पिकअप लोडिंग वाहन को जब्त कर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिकअप लोडिंग वाहन में 9 मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था।

पुलिस ने आरोपी अरविन्द्र जाटव और पातीराम जाटव को गिरफ्तार कर, पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम और पशु अतिचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात गश्त के दौरान भितरवार रोड पर पुलिस ने एक लोडिंग पिकअप वाहन (UP93DT0270) को रोक कर चेक किया। जिसमें 5 भैंस और 4 पाड़े मिले थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!