शिवपुरी: जिले की खनियाधाना पुलिस ने तीन माह पहले हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला पीड़ित का रिश्तेदार ही निकला जिसने साजिश रचकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पकड़े आरोपी के पास से करीब 7 लाख रूपए कीमती सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए।
जानकारी के मुताबिक तीन माह पहले खनियाधाना कस्बे के रहने वाले मुकेश रजक के घर में चोरी की घटना हुई थी। चोर घर में से चार चूडी सोने, दो मगंलसूत्र, एक जोडी झुमकी, एक पुतईया सोने की, 6 मोती सोने के, एक करधोनी चांदी, एक कमर पेटी चांदी, एक जोड़ी पायल, चार चांदी के सिक्के आदि मिलाकर करीब 7 लाख रुपए का माल चोरी करके ले गए।
पुलिस घटना के बाद से मामले की पड़ताल कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने एक सूचना पर बस स्टैण्ड पर खड़े युवक कल्लू उर्फ अरविंद पुत्र पप्पू रजक निवासी खनियाधाना को पकड़ लिया और चोरी गया पूरा माल उसके पास से बरामद करने की कार्रवाई की।
आरोपी कल्लू पीडि़त मुकेश का दूर का रिश्तेदार है और घटना के दौरान जब मुकेश अपने परिवार के साथ किसी शादी में गया। तब कल्लू ने यह घटना कारित की थी। चोर को पकड़ने में टीआई रत्नेश यादव व उपनिरीक्षक अरविंद चौहान और अन्य की भूमिका सराहनीय रही।

रिश्तेदार ही निकला चोर, 7 लाख के जेवरात बरामद, पुलिस ने किया खुलासा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment