Press "Enter" to skip to content

गाय को बचाने के चक्कर में नदी में गिरा ट्रैक्टर, ड्राइवर की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुभाग में एक गाय को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया।
ट्रैक्टर के नीचे दबने से ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाद में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे से ड्राइवर के शव को निकाला। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची छर्च थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
कल्टीवेटर लेने जा रहा था मृतक
मृतक के चाचा भूपसिंह पुत्र अमर सिंह यादव उम्र 45 साल निवासी कपेला थाना सेसईपुरा जिला श्योपुर ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा हरिओम पुत्र मर्दान सिंह यादव उम्र 35 साल सोमवार को ग्राम बघेड में कल्टीवेटर लेने अपने स्वराज ट्रेक्टर से आया था। तभी वह छर्च में किसी काम से चला गया।छर्च से बापस कपेला लौट रहा था तभी समय करीब 11 बजे भोरई नदी के रपटा पर ट्रेक्टर के आगे अचानक गाय आने से ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट कर पुलिया के नीचे पानी में गिर गया ट्रेक्टर के चारो पहिया उपर हो गये जिससे हरिओम यादव ट्रेक्टर के नीचे दब गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसको ट्रेक्टर के नीचे से निकाला और प्राइवेट गाड़ी से पोहरी अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!