Press "Enter" to skip to content

कृषि भूमि पर दबंग नहीं करने दे रहे खेती, पीड़िता ने पुलिस से की सुरक्षा की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नौहरीकला गांव की एक महिला ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवदेन देकर पुलिस सुरक्षा की मांग कि है। महिला नीरजा रावत ने बताया कि उसने गोविन्द पुत्र अमृतलाल कुशवाह निवासी कोलारस से उसके स्वामित्व की कृषि भूमि सर्वे नं. 737 स्थित ग्राम नौहरीकला तहसील व जिला शिवपुरी से विधिवत क्रय किया गया है। भूमि का नामांतरण भी प्रार्थिया के नाम पर करवाया जा चुका है। उसके बाद भी नौहरीकला गांव के अमृतलाल कुशवाह, महिला कस्तूरी बाई कुशवाह,. दीनदयाल कुशवाह, ताराचंद कुशवाह, शिवनंदन कुशवाह, संतोष कुशवाह, सुबरन सिंह आदि द्वारा प्रार्थिया को प्रार्थिया की क्रयशुदा कृषि भूमि पर कृषि कार्य नहीं करने दे रहे हैं। उक्त लोग झगड़ा विवाद और झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!