शिवपुरी: नगर पालिका के पार्षद का विरोध का अनोखा तरीका आज शिवपुरी में देखने को मिला।जहां वार्ड क्रमांक 36 से कांग्रेसी पार्षद एमडी गुर्जर, अपने शरीर पर बैनर को पहन कर पहुंचे। इस बैनर में पूर्व में पार्षद के द्वारा शिकायतों के निराकरण के लिए दिए गए ज्ञापन की कॉपियां छपी थी।
पार्षद एमडी गुर्जर का कहना है कि नगर पालिका परिषद की कई बैठक हो चुकी है लेकिन आज दिनांक तक उनके वार्ड में कोई भी विकास कार्य को नहीं किया गया। लोगों की समस्या के निपटारे के लिए कई आवेदन दिए गए थे। उनका भी आज तक निराकरण नहीं हो सका इसी के चलते उन्होंने अपने विरोध करने का यह तरीका अख्तियार किया है।
बता दें कि आज नगर पालिका शिवपुरी के द्वारा परिषद की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें सभी पार्षदों को आमंत्रित किया गया था लेकिन आचार संहिता लागू होने के चलते बैठक आयोजित नहीं हो सकी थी।
बैठक निरस्त करने के आदेश मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नगर पालिका परिसर में चस्पा कर दिए थे लेकिन आज सभी कांग्रेसी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गए। कांग्रेसी पार्षदों का आरोप है कि उन्हें बैठक निरस्त होने की सूचना तक नहीं दी गई थी।

कांग्रेस पार्षद MD गुर्जर शिकायतों के छपे बैनर को पहनकर नगर पालिका पहुंचे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment