शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र के टोरिया गांव में खेत में कटी पड़ी मक्का की पकी पकाई फसल में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। किसान को आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फसल को आग के हवाले कर दिया गया। किसान ने इसकी शिकायत इंदार थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने सोमवार की दोपहर मौके का मुआयना कर मामले कि पड़ताल शुरू कर दी है।
टोरिया गांव के रहने वाले किसान प्रदीप यादव ने बताया कि मैंने 30 बीघा खेत में मक्के की फसल लगाई थी। फसल पकने के बाद रीपर मशीन द्वारा कटवाई गई थी। इसके बाद फसल खेत में कटी हुई पड़ी थी। रविवार रात करीब 12 से 1 के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। इसकी सूचना मुझे मेरे चचेरे भाई ने दी थी। रात 2 बजे मैं और मेरे परिजन खेत पर पहुंच गए थे।
सूझबूझ से आग पर पाया काबू
प्रदीप ने बताया कि 30 बीघा खेत में कटी पड़ी हुई मक्का की फसल को आग से बचाने के लिए ट्रैक्टर से भड़की आग से कुछ दूर खेत को जोत दिया था। इसके अतिरिक्त पानी सहित हरी झाड़ियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया था। इसके बावजूद आगजनी की इस घटना में करीब चार बीघा खेत में कटी हुई पड़ी मक्का की फसल जलकर खाक हो गई। इससे मुझे करीब 1 लाख 25 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

अज्ञात कारणों के चलते कटी हुई मक्का की फसल में लगी आग, किसान का सवा लाख का नुकसान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment