Press "Enter" to skip to content

डेहरवारा में मधुमक्खियों ने पति-पत्नी समेत 2 मासूम बच्चे पर किया हमला, घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में सोमवार की सुबह एक महिला और पति सहित दो बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिसकी वजह से चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार, डेहरवारा गांव की रहने वाली फूलवती जाटव (45) अपने पति विक्रम जाटव (50), बेटा आर्थिक (5) और बेटी पूर्वी (7) के साथ घर से खेत के लिए निकले थे।इसी दौरान पेड़ पर लगी मधुमक्खी के छत्ता से निकलकर मधुमक्खियों ने एकाएक चारों पर हमला बोल दिया।महिला और उसके पति सहित दोनों बच्चे मधुमक्खियों के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!