Press "Enter" to skip to content

बुजुर्ग ने छाछ के धोखे में पिया कीटनाशक हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज किया रेफर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खोरगार गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने छाछ समझकर टमाटर में इल्ली मारने वाली दवा को पी लिया । तबियत बिगड़ने के बाद बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत के चलते उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।खोरगार के रहने वाले 60 साल के ज्ञानी जाटव ने बताया कि उसे घबराहट हो रही थी। इसके चलते उसने घर की बाल्टी में घुली रखी टमाटर में डालने वाली इल्ली मारने की दवा को छाछ समझकर पी लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।ज्ञानी ने बताया कि हाल ही में उसने अपनी आंखों का ऑपरेशन करवाया। जिससे उसे कम दिखाई दे रहा है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!