शिवपुरी: शहर के बड़ौदी क्षेत्र में एक ट्रक ऑपरेटर और उसके परिजनों के साथ ट्रक के टायरों के भुगतान विवाद के चलते टायर विक्रेता ने अपनी दुकान में बंद कर मारपीट की। ट्रक ऑपरेटर का आरोप है कि टायर विक्रेता खरीदे गए टायरों के मूल्य पर लगाए गए ब्याज को वसूलना चाहता था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर घायलों को मेडिकल करवाकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जिला अस्पताल में उपचार करा रहे सईसपुरा के रहने वाले 41 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र नारायण सेजवार ने बताया कि मेरा ट्रक ऑपरेटर का व्यवसाय हाउस है। मैं अक्सर बड़ौदी क्षेत्र में टायरों की दुकान करने वाले विवेक चौहान से ट्रक के टायर खरीदता रहता था। कुछ समय पहले मैंने ट्रक के टायर खरीदे। जिसका भुगतान 2 लाख 10 हजार रुपए कुछ समय बाद कर चुका हूं। इसकी रसीद भी मेरे पास है।
रविवार को टायर की दुकान के संचालक विवेक चौहान ने मुझे अपनी दुकान पर बुलाया था। जहां विवेक चौहान ने टायरों के भुगतान पर लगाए गए ब्याज के पैसों की मांग की। जब मैने टायरों के बने बिल पर लगाए गए ब्याज देने से मना कर दिया। तब विवेक और उसके साथी सोनू चौहान, पदम चौहान सहित करीब 10-15 लोगों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया।
मुझे बचाने के लिए मेरे भाई जितेंद्र शेजवार, रोहित सेजवार, विवेक सेजवार व मोनू सेजवार पहुंचे, तो उन लोगों ने सभी लोगों को दुकान में बंद करके उनके साथ भी मारपीट कर दी। घायलों ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई। जिस पर उन्हें मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई।

ऑपरेटर और उसके भाइयों को दुकान में बंद कर पीटा, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment