शिवपुरी: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क को 14 करोड़ की बाउंड्री वॉल की सौगात दी है। शुक्रवार की सुबह खिन्नी नाका वनविहार कॉलोनी गेट नंबर 10 पर वन विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बाउंड्री वॉल निर्माण का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता कैलाश वासी माधवराव सिंधिया ने शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में टाइगर को बसाने का सपना देखा था जिसे उन्होंने 10 मार्च को बांधवगढ़ और पन्ना टाइगर रिजर्व से 2 मादा और एक नर टाइगर माधव नेशनल पार्क में छोड़कर पूरा किया है।
सिंधिया ने कहा कि अभी माधव नेशनल पार्क में एक नर और एक मादा टाइगर को और छोड़ा जाना इसी की तैयारी के लिए शिवपुरी शहर की आबादी सीमा से सटे माधव नेशनल पार्क की सीमा को 11 फीट ऊंची दीवार बनाकर सुरक्षित किया जा रहा है।

माधव नेशनल पार्क को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी 14 करोड़ की बाउंड्री वॉल की सौगात / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment