शिवपुरी: खबर एसपी ऑफिस से है. जहां गुना के आरोन के रहने बाले पिता ने एसपी से गुहार लगाई हैं. पिता ने बताया की उसका पुत्र शिवपुरी में हो सकता हैं जिसे खोजकर सुपुर्द किया जाए.
जानकारी के अनुसार गंगाराम पुत्र श्रीकिशन कुशवाह निवासी वार्ड नं0 15 बरबटपुरा आरोन जिला गुना ने बताया की 21 जून को सुबह 9 बजे मेरा पुत्र भूपेन्द्र कुशवाह आयु 30 वर्ष की दाढ़ी बनाने की कहकर गया था, हर संभव स्थान पर तालशने का प्रयास किया किंतु मेरे पुत्र का कोई पता नही चला. इसके बाद पुत्र की गुमशुदगी थाना आरोन जिला गुना के पंजीयन क्रमांक 46/023 पर दर्ज कराई. गंगाराम ने बताया की जानकारी लगी है कि मेरा पुत्र शिवपुरी में पकड़ा गया है. इसलिए पुत्र की खोज कराई जाए.






Be First to Comment