Press "Enter" to skip to content

ऑनलाइन फ्रॉड: प्रोडक्ट खरीदकर महिला ने लिंक के माध्यम से किया 1 हजार का पेमेंट, उड़ गए 97500 / Shivpuri News

शिवपुरी: आज पुलिस अधीक्षक से पुरानी शिवपुरी की रहने बाली महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई हैं. महिला ने बताया की उसके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ हैं.

जानकारी के अनुसार तान्या अग्रवाल पत्नी दिव्यांश अग्रवाल निवासी गुरूद्वारा रोड़, पुरानी शिवपुरीने बताया की 4 अकटूबर को बैंक खाता क्र. 50100212357402 एचडीएफसी बैंक शाखा ग्वालियर से 97500 रूपए की राशि का अंतरण यूपीआई आईडी क्र. 9909703378.ibz@icici से कर दिया गया है।

तान्या ने बताया की एक लिंक के माध्यम से मात्र 1 हजार रूपये की राशि किसी प्रोडक्ट की खरीद हेतु अपने खाते से यूपीआई के माध्यम से अंतरित की थी। किंतु इसके बाद ही खाते से क्रमश: 2 हजार, 500 रूपये, 5 हजार, 20 हजार, 20 हजार एवं 50 हजार रूपये की राशि का कटौती होती चली गई. इस प्रकार से फॉडकर्ता ने खाते से 97500 रूपये की राशि का आहरण कर लिया। महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!