शिवपुरी: बकरी चराने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात अमोला थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में बुधवार दोपहर की है। बताया गया कि किशोरी जंगल में बकरी चराने गई थी। इसी दौरान गांव के चरवाहे ने उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता परिजनों के साथ बुधवार शाम अमोला थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि मैं बुधवार दोपहर अपने गांव के पास जंगल में बकरी चराने गई थी। इसी दौरान दोपहर 12 बजे गांव का रहने वाला छोटू लोधी अपनी भैंस चराने वहां आ गया। उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया। उसने मुझे कहा कि किसी को कुछ बताया तो वह मुझे जान से मार देगा।
अमोला थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी ने बताया कि नाबालिगग की शिकायत पर आरोपी छोटू पिता जगत सिंह लोधी के खिलाफ जान से मारने की धमकी, दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं शिकायत दर्ज करने के कुछ ही घंटों में ही पुलिस ने आरोपी छोटू लोधी को गिरफ्तार कर लिया है।

जंगल में बकरी चराने गई किशोरी के साथ छोटू ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment