शिवपुरी: आज एसपी ऑफिस में समस्त रोजगार संगठन के लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा हैं. उनकी मांग हैं की आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो नहीं तो कलमबंद हड़ताल पर जाएंगे.
रोजगार संगठन के समस्त लोगों ने बताया की ग्राम पंचायत खौरघार मे पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक हेमंत शर्मा की कल ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित रहकर शासकीय कार्य सम्पादित कर रहे थे। उनके साथ ग्राम पंचायत खौरघार के सरपंच एवं उनके भाई व अन्य 7-8 लोगों ने मिलकर बहुत बुरी तरह से मारपीट कर प्राण घातक हमला किया जिससे हेमंत शर्मा को गंभीर चोटे आई है। और उन्हें अचेत अवस्था मे जिला अस्पताल शिवपुरी मे भर्ती किया गया और जहाँ से हेमंत शर्मा की नाजुक स्थिति को देखते हुए ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया गया है। अपराधियों द्वारा ग्राम रोजगार सहायक पर हरिजन एक्ट सहित अन्य धाराओं मे झूठा प्रकरण दर्ज करा दिया गया है. जिसकी निष्पक्ष जांच करा कर झूठे प्रकरण को निरस्त किया जाए साथ ही अपराधियों पर शासकीय कार्य मे बाधा एवं हत्या करने का प्रयत्न किया गया है। उचित धारायों मे प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही कि जावें।
इससे पहले भी ग्राम पंचायत रातिकिरार, गढीवरौद, वूढीवरौद ,ख्यावदाकलां एवं इन्दरगढ आदि पंचायतों मे भी ग्राम रोजगार सहायको / सचिवों के साथ मारपीट एवं अभद्रता एवं शासकीय कार्यो मे रुकावट की जा चुकी है। जिसमे गिरफतारी न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद है जिसके कारण हम सभी ग्राम रोजगार सहायक एवं सचिवों में भय व्याप्त है। पंचायतों मे जाने पर भय वना हुआ है। जव तक ग्राम पंचायत खौरघार मे हुई घटना के अपराधियों की गिरफ्तारी नही की जाती एवं सरपंच को पद से पृथक किया जाये यदि 3 दिवस मे कार्यवाही नही हुई तो सभी सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक सचिव कलम बंद हडताल पर जाने को मजबूर होगे।






Be First to Comment