Press "Enter" to skip to content

खौरघार में पंचायत के कामों को लेकर रोजगार सहायक और सरपंच के बीच हुआ खूनी संघर्ष,6 पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी जिले की खौरघार पंचायत में आज रोजगार सहायक और सरपंच के बीच पंचायत के कामों को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया इस दौरान दोनों पक्षों में आपस में जमकर लाठियां चली। मारपीट की इस घटना में रोजगार सहायक हेमंत शर्मा उसका भाई गौरव शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं दूसरी तरफ से सरपंच मलखान जाटव को भी गंभीर चोटें आई है। बताया जा रहा है की मारपीट की इस घटना में सरपंच के दांत टूट गए हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए रोजगार सहायक हेमंत शर्मा और उनके भाई गौरव शर्मा को शिवपुरी से ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में रोजगार सहायक हेमंत शर्मा की रिपोर्ट पर से सरपंच मलखान जाटव रमेश जाटव परमल जाटव और धर्मेंद्र जाटव के खिलाफ जबकि सरपंच मलखान जाटव की रिपोर्ट पर से हेमंत शर्मा और गौरव शर्मा के खिलाफ मारपीट सहित एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज का शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!