Press "Enter" to skip to content

पानी के टैंक का ढक्कन खुला छोड़ा, ढाई साल का मासूम गिरा, मासूम की हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के करौंदी कॉलोनी में ढाई साल का मासूम घर में बने पानी के टैंक में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद घर में मातम पसर गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा वार्ड क्रमांक 36 की करौंदी कॉलोनी में हुआ। आम वाले बगीचा के पीछे रहने वाले सतीश रजक का ढाई साल का बेटा आयुष रजक दोपहर 12 के लगभग घर में खेल रहा था। इसी दौरान आयुष की मां लक्ष्मी घर के प्रांगण में बने पानी के टैंक का ढक्कन हटाकर पानी भरकर ले गई थी। तभी खेलते वक्त मासूम आयुष पानी की टैंक में गिर गया था। कुछ देर बाद जब आयुष घर में दिखाई नहीं दिया, तब उसे आसपास में ढूंढा, लेकिन उसका पता नहीं चला। करीब डेढ़ घंटे बाद आयुष को पानी के टैंक में तलाशा गया। उसका शव टैंक में ही मिला।

बताया गया है कि आयुष को घर से बाहर ढूंढने से पहले आयुष की मां ने टैंक में भी एक बार झांककर देखा था। तब वह दिखाई नहीं दिया था। फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

बता दें कि करौंदी कॉलोनी में 8 महीने में पानी के टैंक में बच्चों के डूबने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले कुशवाह परिवार में एक मासूम की मौत टैंक में डूबने से हुई थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!