Press "Enter" to skip to content

सस्ते सोने के लालच ने बनाया ठगी का शिकार, 2 भाइयों से ठगे 4 लाख / Shivpuri News

शिवपुरी में सस्ता सोना खरीदने के लालच में 2 भाइयों से साढ़े 4 लाख रुपए की ठगी हो गई। पुलिस में सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। मामला सिरसौद थाना क्षेत्र का है।

राजा की मुड़ेरी के रहने वाले सोनू सोनी ने बताया कि गांव के ही रहने वाले धनुआ गोस्वामी ने हमें बताया था कि विजयपुर के रहने वाले कुछ लोगों को जंगल में गढ़ा हुआ सोना मिला है। वह उस सोने को सस्ते दामों पर बेचना चाहते हैं। इसके बाद मैंने और मेरे भाई ने धुनआ गोस्वामी के जरिए उन लोगों से 10 लाख रुपए का सोना साढ़े 4 लाख रुपए में खरीदने का सौदा तय कर लिया।

बीते 14 जून को मैं, मेरा भाई और धुनआ गोस्वामी विजयपुर के छिमछिमा मंदिर के आगे एक आदिवासी के घर गए थे। वहां हमने अज्ञात लोगों को साढ़े 4 लाख रुपयों से भरा बैग दे दिया। इसके बाद धनुआ गोस्वामी ने हमें घर से जाने को कहा। बाद में धनुआ ने हमें सोने की एक चेन दे दी। वह भी नकली ली।

लालच में गवाएं 4 लाख रुपए

धनुआ गोस्वामी का कहना है कि मैं, सोनू और दीपक सोनी एक ही गांव के हैं। हमारी बात अनजान व्यक्ति से फोन पर हुई थी। उस व्यक्ति को न ही मैं जानता था और न ही दीपक और सोनू। फोन पर अज्ञात लोगों ने बताया था कि उन्हें जंगल में गढ़ा हुआ पुराना सोना मिला है। जिसे वह सस्ते दाम पर बेचना चाह रहे हैं। उस सोने को खरीदने के लिए सोनू और उसका भाई दीपक सोनी तैयार हो गए थे।

दोनों की बात अज्ञात लोगों से फोन पर हुई थी, जिसमें साढ़े 4 लाख रुपए के ऐवज में 350 ग्राम सोना देने की बात अज्ञात लोगों से फोन पर हुई थी। दोनों भाई मुझे भी अपने साथ बाइक पर बैठाकर विजयपुर क्षेत्र के छिमछिमा हनुमान मंदिर के आगे आदिवासी बस्ती पर लेकर पहुंचे थे। जहां दोनों भाइयों ने बैग में साढ़े 4 लाख रुपए दे दिए और सोने को बगैर पड़ताल किए ही ले लिया। अब सोना नकली निकला तो दोनों भाई मुझे झूठे आरोप में फंसाना चाह रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!