शिवपुरी मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जनसुनवाई में शिवपुरी जनपद के बम्हारी गांव की आदिवासी बस्ती के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या के निदान के लिए एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन माह से गांव में बिजली नहीं आई है। ऐसे में जल्द ही उनकी समस्या का निदान नहीं किया गया तो वह आगामी विधानसभा में मतदान का बहिष्कार कर देंगे।
शिकायत लेकर पहुंचे बम्हारी गांव के दिनेश आदिवासी ने बताया कि पिछले तीन माह से गांव की आदिवासी बस्ती में बिजली का ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा है। इसके चलते 3 माह से आदिवासी बस्ती के करीब 200 परिवार अंधेरे में अपना जीवन बसर कर रहे हैं बारिश के दिनों में उन्हें काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है। इसके अतिरिक्त बस्ती में पानी की टंकी भी नहीं बनवाई गई है। सभी लोगों को पानी भरने के लिए गांव के बाहर कुएं पर जाना पड़ता है लगातार इसकी शिकायत सरपंच, सचिव और सीएम हेल्पलाइन पर भी दर्ज कराई गई लेकिन कोई भी सुनवाई अब तक नहीं हुई है।
आज सभी आदिवासी परिवार के लोग कलेक्टर से बिजली की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग को लेकर पहुंचे हैं। अगर जल्द ही बिजली की समस्या का निपटारा नहीं कराया गया तो आदिवासी बस्ती के सभी ग्रामीण आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार कर देंगे।

बम्हारी के आदिवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट, कहा 3 महीने से बिजली की समस्या से परेशान, बिजली नहीं तो वोट नहीं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment