Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में अनोखे अंदाज में नजर आई कैबिनेट मंत्री यशोधरा सिंधिया, महिलाओं के बीच बैठकर सुना सीएम भाषण / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मानस भवन में आयोजित महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन एवं राज्य स्तरीय स्कूटी एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का अनोखा अंदाज देखने को मिला। यहां कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने महिलाओं के बीच बैठकर सीएम शिवराज सिंह चौहान का भाषण सुना। इससे पहले कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मंच से शिवपुरी जिले के 14 स्व सहायता समूहों को 84 लाख का ऋण वितरण किया इसके साथ ही उन्होंने स्व सहायता समूहों की महिलाओं को स्कूटी की चाबी सौंपी। विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के उनके निर्णय को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल को उन्होंने टाल दिया कहा कि ये पुरानी कहानी हो गई है। कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 5 अक्टूबर को फिर से शिवपुरी के दौरे पर आने की बात कही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!