Press "Enter" to skip to content

कल्लू कम सुन पाता था, ट्रैन का हॉर्न नहीं सुनाई दिया, ट्रैन से कटकर हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के दीघोद गांव के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी।

बदरवास थाना पुलिस ने अब मृतक की पहचान ग्राम दीघोद निवासी कल्लू (48) पुत्र लल्लू जाटव के रूप में कर ली है। ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि कल्लू को कम सुनाई देता था। इस वजह से रेलवे ट्रैक पर जब वह रेलवे लाइन पार कर रहा होगा, तो पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज उसे सुनाई नही दी और यह घटना हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से शव भी क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने शव का पीएम कराकर शव को परिजनो को सौंप दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!