Press "Enter" to skip to content

खेत में घुसी भैंसों को भागने पर दबंगों ने मां बेटे को बेरहमी से पीटा, मामला दर्ज / Shivpuri News

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत डमरौनखुर्द गांव में रविवार को खेत में घुसी भैंसों को भागने पर दबंगों ने एक मां बेटे के साथ लट्ठॊं से बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित मां बेटे ने घटना की रिपोर्ट दिनारा पुलिस थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आज इसी मामले को लेकर पीड़ित मां बेटे सावित्री केवट और अरविंद केवट ने पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। जिस पर पुलिस ने पीड़ित पक्ष को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!