शिवपुरी: बदरवास कस्बे में रहने वाली एक महिला का ग्राम गुहासा निवासी चार लोगों ने अपहरण कर रात भर चलती कार में दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे पड़ोसी अशोकनगर जिले के शाढौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रेंझा के पास फेंक कर भाग गए। महिला के निजी अंगों पर गंभीर चोटों के निशान हैं। अशोकनगर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कर लिया है। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम गुहासा की रहने वाली 30 वर्षीय पीड़िता कुछ समय से शिवपुरी के बदरवास में रह रही है। पीड़िता के अनुसार वह शनिवार को उपचार कराने के लिए आनंदपुर ट्रस्ट के सुखपुर हास्पिटल में आई थी। इसी दौरान शाम करीब चार बजे उसके गांव के बन्ना लोधी, शैलेंद्र लोधी, देवेन्द्र लोधी व एक ड्रायवर जिसे वह नहीं जानती है, उन्होंने उसका अपहरण कर लिया। वह उसे एक सफेद कार में पूरी रात सड़क पर घूमाते रहे और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के अनुसार आरोपितों ने इस हद तक हैवानियत की कि उसके निजी अंगों में चोट पहुंचाकर लहूलुहान कर दिया। महिला रविवार को अशोकनगर के ग्राम रेंझा म्यापुर के पास एक खेत में लहुलुहान हालत में पड़ी मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाढौरा भेजकर उसे प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाई। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल अशोकनगर रेफर कर दिया गया।
आरोपित हत्या के मामले में हैं गवाह, पीड़िता के पति पर है आरोप पीड़िता का पति ग्राम गुहासा में हुई एक हत्या के मामले में आरोपित है। वह फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। महिला ने जिन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है, वह सभी लोग हत्या के मामले में गवाह हैं और मृतक के रिश्तेदार हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस बात की भी आशंका है कि पीड़िता और उसके पति ने हत्या के मामले में गवाहों पर दबाव बनाने के लिए इस तरह का आरोप लगाकर उनके विरूद्ध मामला दर्ज करवाया हो, ताकि वह हत्या के मामले में न्यायालय में गवाही न दें।

महिला का अपहरण कर कार में किया सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म के बाद सड़क किनारे फेंका / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment