Press "Enter" to skip to content

करैरा सब इंस्पेक्टर केपी शर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर केपी शर्मा पर थाने में घुस कर जानलेवा हमला करने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी टीआई सुरेश शर्मा ने बताया कि आज दिनांक 01.10.23 को थाना का अधिकतम वल थाना प्रभारी के साथ कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश रैली मे ड्यूटी हेतु गया था । थाने पर उनि केपी शर्मा, सउनि एम सुवोध टोप्पो, प्रआर 796 प्रभावती लोधी मौजूद थे इसी बीच आरोपीगण 1. बनमाली पिता पेज सिह जाटव उम्र 30 साल 2. पेज सिंह पिता लटोरे जाटव उम्र 52 साल 3 श्रीमति शारदा पत्नि पेज सिह जाटव उम्र 50 साल निबासीगण गणेशखेडा थाना जिगना जिला दतिया 4.बाबू जाटव पिता नन्ना जाटव उम्र 70 साल 5. रानी पत्नि दिनेश जाटव उम्र 40 साल 6.नरेश पिता वावूलाल जाटव उम्र 40 साल 7.बल्लू उर्फ बल्ली पिता वावूलाल जाटव उम्र 34 साल निवासीगण ग्राम टोरिया खुर्द थाना करैरा 8.कमलकिशोर जाटव पिता हरीराम जाटव उम्र 28 साल निबासी ग्राम थनरा थाना दिनारा जिला शिवपुरी 9. बिधि बिरूद्ध वालक उम्र 16 साल निवासी ग्राम टोरिया खुर्द थाना करैरा जिला शिवपुरी के उनि केपी शर्मा जो कि थाना के आगे बाले हाँल मे वैठ कर शासकीय कार्य कर रहे थे उनके पास पहुंचकर बोले कि तुमने आरोपी महेन्द्र सिंह ठाकुर आदि के खिलाफ कायम हुये केस मे अभी तक कोई कार्यवाही क्यों नही की है और न ही हमारे ब्यान लिए हैं, तब उनि केपी शर्मा ने उन सभी लोगों को समझाकर कहा कि यह केस एस.सी.एस.टी. एक्ट से संबंधित होने से एस.डी.ओ.पी. महोदय करैरा द्वारा इस केस की विवेचना की जा रही है थाना स्तर का नहीं है । आप लोगों के ब्यान एसडीओपी साहब ही लेंगे उनके कार्यालय मे चले जाओं तो इसी बात पर से सभी लोगों ने एक राय होकर काफी उत्तेजित होकर उनि केपी शर्मा की कुर्सी पर बैठी हालात मे लातघूंसों से मारपीट की तथा उठाकर गंभीर चोट पहुंचाने के उद्देश्य से जमीन पर पटक दिया, जिससे उनि केपी शर्मा के नाक मे चोट होकर खून निकल आया एवं शरीर मे जगह जगह चोटें आयी मौके पर सउनि एम सुवोध कुमार टोप्पो गये तो उन सभी लोगो ने सउनि एम सुवोध कुमार टोप्पो की भी लातघूंसों से मारपीट कर दी जिससे सुबोध कुमार टोप्पो के दोनों गाल मे, पीठ मे एवं छाती मे मूंदी चोटें आयी है । पुलिस थाना करैरा द्वारा उक्त आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 690/23 308,353,332,294,506,147 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया । थाना करैरा पुलिस द्वारा सभी 09 आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!