Press "Enter" to skip to content

डॉ रामदुलारे यादव ने अपनी पार्टी पर ही लगायें आरोप OBC का होना चाहिए कांग्रेस पार्टी का प्रभारी व जिला अध्यक्ष / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी विधानसभा में कांग्रेस जन आक्रोश रैली बैराड़, पोहरी होते हुए शिवपुरी जिले में पहुंची।सभास्थल पर कुछ कांग्रेसीयों में आपस में कहासुनी हो गई। इस विवाद में कांग्रेसी भाजपा की जगह खुद के कांग्रेसियों पर ही निशाना साधते हुए नजर आये। स्थिति यह बनी कि कांग्रेस के नेता आपस में ही एक दूसरे को कोसते हुए नजर आए तो कुछ नेता मंच छोड़कर बीच कार्यक्रम में से ही घर के लिए चलते बने।जानकारी के अनुसार आज शिवपुरी जिले में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पहुंची थी एचडीएफसी बैंक के बाहर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह को एक सभा संबोधित करना था। लेकिन इससे पहले शिवपुरी विधानसभा के उम्मीदवारों को बोलने दिया गया लेकिन कुछ दावेदारों को मंच पर बोलने का मौका नहीं दिया गया। जिसके चलते विरोध के स्वर उठना शुरू हो गए और देखते ही देखते विरोध इतना बड़ा की मंचासीन तमाम पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर मंच से नीचे उतर गए और तमाम तरह के आरोप कांग्रेसियों पर ही लगाते हुए नजर आए। बैराड़ आमसभा में भी कुछ देखने को ऐसा ही मिला जिला प्रभारी रश्मि पवार द्वारा किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता को भाषण तक नहीं देने दिया जा रहा था मंच कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बोलने से टोक जा रहा था उसी को ब्लॉक अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष और प्रभारी ओबीसी के होने चाहिए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!