शिवपुरी: प्रथम अपर सत्र न्यायालय करैरा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी औतार सिंह गुर्जर को 20 वर्ष का कठोर कारावास व 2000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी सुनील कुमार भदौरिया ने की थी।
अभियोजन को मुताबिक 5 फरवरी 2021 की शाम करीब 5 बजे पीड़िता अपने भाई के साथ खेत पर थी। तभी उसका भाई शौच करने चला गया था। पीड़िता अपने कुएं की मेड़ पर बैठी थी, तभी आरोपी औतार गुर्जर आया और और पीड़िता को पीछे से पकड़ कर पास बनी टपरिया में ले गया और मुंह में तौलिया ठूंस दिया और उससे रेप किया। पीड़िता की आवाज सुनकर उसका भाई दौड़कर आया। यह देख आरोपी भाग निकला। इसकी शिकायत 6 फरवरी 2021 को पीड़िता ने थाना अमोला में दर्ज कराई थी।
पुलिस ने धारा 376, 506 एवं पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया था। आज इस मामले में सुनाए गए फैसले में आरोपी औतार सिंह गुर्जर को 20 वर्ष का कठोर कारावास व 2000 रुपए के अर्थदण्ड से दंडित किया है।

नाबालिग से आरोप में आरोपी को 20 साल की सजा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment